HTML tutorial
HTML tutorial

सड़क धंसने से कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

सड़क धंसने से कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

अल्मोड़ा। खटीमा से लमगड़ा होते हुए पिथौरागढ़ जा रही एक वैगनार कार सांगड़ साहू व डुबरौली गांवों के बीच विगत देर रात्रि खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कार में सवार सभी लोग पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार एक वैगनार कार यूके 05 टीए 4577 विगत रात्रि खटीमा से पिथौरागढ़ को लमगड़ा के रास्ते जा रही थी। तभी सांगड़ साहू व डुबरौली गांवों के बीच अचानक कार 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसकी सूचना लमगड़ा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल राठी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किये रेस्क्यू कार्य प्रारंम्भ किया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रात्रि का समय होने के साथ ही तेज वर्षा के कारण रेस्क्यू कार्य में परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद दो युवक एवं एक बच्चे को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। उन्हें घायल अवस्था मे अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर ही एक महिला और एक युवती की मृत्यु हो गई। शवों को टीम ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला। अस्पताल भेजे गए घायलों में एक युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया रोड के अचानक धंसने का कारण होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है।
मृतकों में प्रेम कुमार पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम डोबरा पो. बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़, चालक, सुनीता देवी पत्नी रवि लाल निवासी वार्ड न. 6 कुमौड़ पिथौरागढ़, रजनी पुत्री रविन्द्र कुमार, निवासी ग्राम पैकटिया पो. बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़ शामिल है। घायलों में
आशीष कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार, ग्राम पैकटिया, पो. बीसा बजेड़ जाजर देवल, पिथौरागढ़ व आरुष कुमार पुत्र रवि लाल, निवासी वार्ड न. 06 कुमौड़ पिथौरागढ़ शामिल हैं।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *