HTML tutorial
HTML tutorial

उम्मीद वूमेन अचीवर्स अवार्ड से 45 महिलाओं को किया गया सम्मानित

उम्मीद वूमेन अचीवर्स अवार्ड से 45 महिलाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून। प्रथम श्वास फाउंडेशन सांख्य योग फाउंडेशन एवं तेजस्विनी चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महिला दिवस सम्मान समारोह उम्मीद वूमेन अचीवर्स अवार्ड का आयोजन दून क्लब में किया गया। इस मौके पर 45 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल एवं विधायक सविता कपूर मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक मंडल एवं विधायक सविता कपूर ने दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई इस मौके पर पल्लवी गुप्ता डांस स्टूडियो के छात्रों ने बहुत ही खूबसूरत गणेश वंदना कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि लुबना खानम , माया देवी यूनिवर्सिटी की एमडी तृप्ति जुयाल सेमवाल , नूपुर डांस एकेडमी की एम डी नपुर गुप्ता डॉक्टर अपूर्व जैन बाल विकास आयोग के अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना सिनर्जी हॉस्पिटल की एमडी डॉ सीमा कृष्ण अवतार पार्षद बबीता गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथि व विशेषता अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये इसके उपरांत
 कार्यक्रम के आयोजक प्रथम श्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिका जिंदल सांख्य योग फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा एवं तेजस्विनी चौरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी प्रिया गुलाटी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। सभी सम्मानित अवार्ड को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  सम्मानित होने वालों में
प्रेमलता बौड़ाई, समीरा देवली, नीरज छिब्बर, रामेश्वरी बरवाल, वंदना धौंनडीयाल, शिवानी पेटवाल, अनुपमा घनसाला, सुमन नैनवाल, वैद्य साक्षी मित्तल,  का तजिंदर कौर, डॉ ऊर्जा आहूजा, दीपा, विजयलक्ष्मी यादव , एडवोकेट रितु गुजराल , डॉक्टर ईशा आहूजा बत्रा , डॉक्टर निशत इकबाल , समता शुक्ला, विदुषी उपमा शुक्ला, हेमलता नैठानी, शालिनी, डॉक्टर हर्षवंती बिष्ट, डीआर सुजाता संजय, निशा अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, श्रद्धा बचेती , डॉ बिनु भदोरिया, अर्चना जैन, मोना कॉल, डॉक्टर प्रिया पांडे कौशिक, प्रियंका जेना, डाक्टर जसलीन के शर्मा, गीता मौर्य , अदिति शर्मा , रेक्सा, डॉक्टर मनीशा मैंदुली, किरण सिंह, भव्य सहगल, मानसी रस्तोगी, रीमा मेहरा, कुसुम वर्मा मौजूद रहे।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *