HTML tutorial
HTML tutorial

शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रमोट करने गुरूवार को उत्तराखण्ड आएगें पीएम मोदी

शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रमोट करने गुरूवार को उत्तराखण्ड आएगें पीएम मोदी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। हालांकि उनका यह दौरा सिर्फ 4 घंटे का ही है लेकिन इस दौरान उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिनमें भाग लेकर वह जहां शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रमोट करेंगे, वहीं हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान राज्य उत्पादों की एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है जिसमें सभी पर्वतीय जिलों के प्रमुख घरेलू उत्पादों के स्टाल लगाये जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से चारधाम यात्रा को नई दिशा मिलेगी।
प्रधानमंत्री पहली बार मुखवा आ रहे हैं उनके इस दौरे को लेकर क्षेत्र वासियो में अत्यंत ही उत्साह है। जहां एक ओर मां गंगोत्री के मंदिर को फूलों से सजाया गया है वहीं लोक कलाकार भी अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों से पारंपरिक वेशभूषा में उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री यहां पहुंचने पर सबसे पहले मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे तथा इसके पश्चात वह उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद वह हर्षिल में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे जिसे लेकर हर्षिल के 8-10 गांवों के लोग उन्हें सुनने पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री सुबह 8 बजे के करीब जौली ग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे जहां से सीधे हर्षिल की सैन्य हवाई पटृी तक हेलीकॉप्टर से जाएंगे प्रधानमंत्री 11 बजे तक मुखवा व हर्षिल में रखेंगे तथा 11 बजे यहां से फिर जौली ग्रांट आएंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए हर्षिल व मुखबा तैयार
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए हर्षिल व मुखबा तैयार हैं। जिलाधिकारी डा.मेहरबान सिंह बिष्ट ने इंटरनेट मीडिया पर तैयारी से जुड़ी तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी। बीते जनवरी माह में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शीतकालीन यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने मुखबा व हर्षिल क्षेत्र में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। तैयारी के तहत जहां मुखबा में पार्किंग का निर्माण किया गया।
वहीं, हर्षिल स्थित सेना के हेलीपैड को सड़क से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया गया, उस दौरान पहले जनवरी अंत, फिर फरवरी प्रथम सप्ताह और बाद में अंतिम सप्ताह में 27 फरवरी को प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित था। लेकिन मौसम सहित अन्य कारणों के चलते संभव नहीं हो पाया। इस बार प्रधानमंत्री का दौरा तय बताया जा रहा है। जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।
प्रधानमंत्री का दौरा तय होते ही जिला प्रशासन ने मुखबा में प्रधानमंत्री के गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना समेत हर्षिल में प्रस्तावित जन सभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मुखबा में जहां प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए गांव के प्रमुख रास्तों व चौक को फूलों से सजाया गया है।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *