HTML tutorial
HTML tutorial

गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके शासकीय आवास, आर-1 यमुना कॉलोनी, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा गढ़वाल मंडल के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समग्र विकास में समिति की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं के संरक्षण एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में प्रदेश हित में सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर समिति की तरफ से पदाधिकारियों में रोशन धस्माना अध्यक्ष, गजेंद्र भंडारी महासचिव, अजय जोशी प्रवक्ता, संगीता ढौंडियाल लोकगायिका, वीरेंद्र असवाल कोषाध्यक्ष, बीरेंद्र असवाल प्रबंध सचिव उपस्थित रहे।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *