HTML tutorial
HTML tutorial

बीकेटीसी के नवघ्नियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कार्यभार ग्रहण किया

बीकेटीसी के नवघ्नियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कार्यभार ग्रहण किया

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के नाम  के नामों को 3 मई को हरी झंडी दे दी गयी थी इसी क्रम  में आज  मंगलवार 6 मई को शुभ मुहूर्त में नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के केनाल रोड देहरादून स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया जबकि उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे इससे पहले मंदिर समिति कार्यालय देहरादून में हवन यज्ञ तथा पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा नव नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने हवन में आहुति दी तथा जनमानस के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी हवन तथा पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
वहीं  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी,प्रदेश के  पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रूद्रप्रयाग भरत चौधरी विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, देहरादून मैयर सौरभ थपलियाल ने बीकेटीसी नव पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों , आगंतुकों ने नव नियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा बधाई दी।
इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल बीकेटीसी पदाधिकारियों को कार्यभार संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर प्रदेश सरकार को इस संबंध में सूचना प्रेषित की इसी के साथ आज से नव नियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का कार्यकाल शुरू हो गया। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया कहा कि उन्हें बीकेटीसी अध्यक्ष के रूप में  देवभूमि की सेवा का मौका मिला है।उत्तराखंड में  पर्यटन तीर्थाटन का बेहतर प्रबंधन उनकी प्राथमिकता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड चार धामों के कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे तथा प्रदेश सरकार ने सुगम तथा सुरक्षित तीर्थयात्रा का संदेश दिया।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धामों की पौराणिक महत्ता, परंपरा तथा पहचान अर्थात थ्री पी पर फोकस कर अपनी बात रखी। कहा हमारे तीर्थस्थल पौराणिक है सदियों से आध्यात्मिक उर्जा के स्रोत है ।दूसरा हमारी परंपराओंघ् के वाहक साथ ही हमारी पहचान भी है उन्होंने कहा कि कपाट खुलने के बाद श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री बदरीनाथ धाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे है।तीर्थयात्रियों की मंदिरों में सरल सुगम दर्शन, सुरक्षा,स्वास्थ्य परिवहनघ्, संचार तथा मौसम, आपदा प्रबंधन यात्रा व्यवस्थाये चाक-चौबंद की गयी है। मंदिर समिति तथा प्रशासन के तालमेल से यात्रा सरल सुगम गति से चल रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यमंत्री रहे हेमंत द्विवेदी  को 3 मई को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया तो जोशीमठ से ऋषि प्रसाद सती तथा रूद्रप्रयाग से विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है प्रदेश सरकार के इस निर्णय तथा बीकेटीसी को मिले नेतृत्व की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
आज बीकेटीसी पदाधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करते समय पूर्वघ् विधायक राजीव शुक्ला, मुख्य मंत्री के चारधाम यात्रा सलाहकार डा. बी.डी. सिंह, पूर्व दायित्व धारी मजहर नईम नवाब, बदरीनाथ धाम के पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, श्रेयांस द्विवेदी, अजय जी, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल सहित बड़ी संख्या में मंदिर समिति कर्मचारी तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *