HTML tutorial
HTML tutorial

महिला को पीटने पर क्षेत्र में तनाव, मामले की जांच शुरू

महिला को पीटने पर क्षेत्र में तनाव, मामले की जांच शुरू

देहरादून। होली के अवसर पर कोतवाली नगर क्षेत्र के व्यस्त लक्ष्मण चैक इलाके में एक सब्जी और फल बेच रही महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई है, जिसके बाद आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि हालात नियंत्रण में बने रहें।
पीड़िता लक्ष्मी देवी सोनकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी ठेली पर बैठी हुई थीं, जब एक किशोर (लगभग 16/17 वर्षीय) ने उनसे फल खरीदे। कुछ देर बाद वही युवक वापस लौटा और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने फल फेंके, थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें धक्का देकर सड़क की ओर गिराने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने पहले भी उनकी मां के साथ इसी तरह की मारपीट की थी, लेकिन उस समय कोई कानूनी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सलीम निवासी शिव नगर कॉलोनी, कांवली रोड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके में माहौल गर्म होने लगा, जिसके कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Kusum

Related articles