HTML tutorial
HTML tutorial

आपदा प्रभावित फूलेत गांव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

आपदा प्रभावित फूलेत गांव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से भोजन, पानी, आवास और राशन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा छमरौली गांव में 60 परिवारों के करीब 300 लोगों को हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट पहुंचाए गए। वहीं फूलेत गांव से गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस की मदद से उनके परिजनों के निर्णय पर मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बीमार व्यक्ति का उपचार चल रहा है। दैवीय आपदा से प्रभावित कार्लीगाड, मजयाडा और सेरा गांव में भी जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के साथ सितंबर और अक्टूबर दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया गया। जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों के साथ तत्परता से खड़ा है। जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यो की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है और प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

Kusum

Related articles