HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत

पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत

हरिद्वार। अदालत की सुरक्षा और पुलिस हिरासत के बीच मंगलवार को एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।  पुलिस ने आरोपी के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में कुछ आरोपियों की जमानत के लिए चार व्यक्ति पहुंचे थे। न्यायालय को संदेह होने पर जब उनकी जांच कराई गई, तो खुलासा हुआ कि चारों पेशेवर जमानती हैं और लंबे समय से फर्जी तरीके से जमानत दिलाने का काम कर रहे थे।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इसी दौरान, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक, नरेश (निवासी हरिद्वार) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस के आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी ली है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Kusum

Related articles