HTML tutorial
HTML tutorial

ईद की नमाज पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

ईद की नमाज पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। लक्सर में ईद की नमाज के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। त्योहार के मौके पर हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चंद घंटों में ही आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार बीती 21 मार्च को खेड़ी खुर्द निवासी रिजवान ने कोतवाली लक्सर में एक तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्षी ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने लगातार निगरानी और सटीक सुरागरसी के बाद आरोपी आस मोहम्मद निवासी खेड़ी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
बता दें कि ईद की नमाज के पवित्र मौके पर रायसी ईदगाह में उस समय हड़कंप मच गया था, जब पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। नमाज से पहले अचानक चली गोलियों की आवाज से ईदगाह परिसर में अफरा-तफरी माहौल बन गया था और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ और युवक बाल-बाल बच गया।

Kusum

Related articles