HTML tutorial
HTML tutorial

तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक

तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक

देहरादून। प्राविधिक शिक्षा विभाग को 9 कर्मशाला अधीक्षक  मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित इन कर्मशाला अधीक्षकों को विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर डॉ रावत ने सभी नव नियुक्त कर्मशाला अधीक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करने की उम्मीद जताई।

सूबे के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 9 कर्मशाला अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिसमें शिवानी पोखरियाल, नीलू, शिखा वर्मा, नवजोत, रवि जोशी, अरूण तोमर, नीरज कुमार डंडरियाल, अभिषेक सिंह नेगी तथा नीलमणि शामिल हैं। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेशभर के राजकीय पाॅलिटेक्निक संस्थानों में नियुक्ति दी गई है।

इस अवसर पर डॉ रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही उम्मीद जताई वह अपने विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। डॉ रावत ने बताया कि राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति से विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में कार्यशालाओं का सुचारू संचालन हो सकेगा, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण मिल सकेगा और उन्हें इंजीनियरिंग की गहरी समझ, कौशल विकास और वास्तविक समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित होगी। इस अवसर पर उप सचिव तकनीकी शिक्षा ब्योमकेश दुबे, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, सचिव यूबीटीआर मुकेश पाण्डे, संयुक्त निदेशक देवेन्द्र गिरी, उप सचिव आईआरडीटी अभिषेक सिंह, सहायक सचिव आईआरडीटी सचिन कुमार, सहायक निदेशक प्राविधिक शिक्षा सचिन भारती सहित अन्य विभाग अधिकारी, नव नियुक्त अभ्यर्थी व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Post navigation

Kusum

Related articles