HTML tutorial
HTML tutorial

निर्माणाधीन मकान में नर कंकाल मिलने से हड़कंप

निर्माणाधीन मकान में नर कंकाल मिलने से हड़कंप

बागेश्वर। रविवार सुह कपकोट के मुख्य बाजार स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान नेपाली मजदूर के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
रविवार सुबह एलआईयू के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि नगर के मुख्य बाजार में लंबे समय से रुकी हुई एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर मानव नर कंकाल पड़ा है। सूचना मिलते ही एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे इलाके को सुरक्षित कर दिया। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नेपाली मूल के मजदूर विनोद (करीब 50-55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले लंबे समय से कपकोट क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहा था।विनोद के बारे में जानकारी मिली है कि वह पहले एक मंदिर में रहता था, लेकिन बाद में बीमारी के चलते उसने नदी किनारे स्थित इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में शरण ले ली थी। लंबे समय से बीमार होने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है, जिससे मौत काफी पुरानी प्रतीत हो रही है। पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भर दिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सीओ शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि उन्हें घटना की सूचना दी जा सके।

Kusum

Related articles