HTML tutorial
HTML tutorial

हत्या की झूठी खबर ने पुलिस को दौड़ाया,अब झूठी खबर देने वाले तलाश रही पुलिस ने

हत्या की झूठी खबर ने पुलिस को दौड़ाया,अब झूठी खबर देने वाले तलाश रही पुलिस ने

रुद्रपुर। शुक्रवार को रुद्रपुर के बंगाली इंदिरा कॉलोनी में महिला की हत्या की सूचना पुलिस के 112 पर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची किन्तु जानकारी लेने पर यह सूचना झूठी निकली।  जिसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि  एक व्यक्ति हल्द्वानी से सूचना दे रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
शुक्रवार सुबह 12 बजे के आसपास पुलिस के कंट्रोल रूम 112 पर किसी ने सूचना दी कि रुद्रपुर के बंगाली इंदिरा कॉलोनी में एक घर में महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर एसएसआइ केसी आर्या पुलिस कर्मियों के साथ बंगाली आदर्श कॉलोनी पहुंच गए। जहां पुलिस ने आसपास के लोगों से संपर्क कर घटना की तस्दीक करने का प्रयास किया। काफी समय बीतने के बाद भी इसकी पुष्टि नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने कई घरों में भी छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रोल रूम में हत्या की सूचना आई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच की तो सूचना झूठी मिली। सूचना हल्द्वानी से कंट्रोल रूम में देने की जानकारी मिली है। उससे संपर्क किया तो नंबर बंद मिला। बताया कि झूठी सूचना देने वाले के संबंध में जानकारी जुटाकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए है।

Kusum

Related articles