HTML tutorial
HTML tutorial

खेत, खलियान, निजी भवन, का अधिकाधिक मुआवजा बट जाए आज रात तक: डीएम

खेत, खलियान, निजी भवन, का अधिकाधिक मुआवजा बट जाए आज रात तक: डीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल आपदाग्रस्त क्षेत्र में भीतरली, कंडरियाना क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्या को सुना तथा अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट प्रतीक्षा ने करें सीधे युद्धस्तर पर कार्यवाही करते हुए जनजीवन सामान्य बनाने में जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि खेत, खलियान, निजी भवन, ग्रामीण मार्ग, पुलिया, बिजली-पानी 02 दिन अन्तर्गत दुरूस्त हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में ही कैम्प करने के निर्देश दिए हैं। मजाड़ा, कार्लीगाड, फुलेत छमरोली के बाद आपदा प्रभावित पूर्ण रूप से कट ऑफ भितरली कंडरियाणा क्षेत्र में फिर पूरा प्रशासनिक अमला ऑन ग्राउण्ड हुआ। गाढ, गदेरे, ढौंड-ढंगार लांघते 05 किमी दुर्गम मार्ग पार कर डीएम प्रभावितों तक पंहुचे और उनकी पीड़ा साझा की इस दौरान उन्होंने आपदा से क्षति का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को रिलिफ पहुंचाए बिना जिला प्रशासन चैन से नहीं बैठेगा।

Kusum

Related articles