HTML tutorial
HTML tutorial

कृष्णा धाम गौशाला के सौजन्य से हसनपुर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

कृष्णा धाम गौशाला के सौजन्य से हसनपुर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

देहरादून। झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय और संबद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल तथा कृष्णा धाम गौशाला के सौजन्य से ग्राम हसनपुर, देहरादून में एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
कैंप में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि कुंसल और महिला चिकित्सक डॉ. सोनल ने सभी मरीजों का रूटीन चेक-अप किया। कान-नाक-गला विशेषज्ञ डॉ. ईशान चौधरी ने मरीजों की कान और गले की समस्याओं का निदान किया। दंत विशेषज्ञ डॉ. सागर ने दांतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रिया ने जोड़ों के दर्द, गठिया और पीठ दर्द से राहत के लिए व्यायाम बताए और फिजियोथेरेपी भी की।
नेत्र रोग विभाग के तकनीशियन पंकज ने मरीजों की निःशुल्क आंखों की जांच की। नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ. मुस्तकीम ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें से अधिकतर को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस की तकलीफ और पेट की समस्याएं पाई गईं। मरीजों को सुभारती अस्पताल द्वारा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को उन्नत इलाज के लिए अस्पताल में रेफर किया गया। इस सफल आयोजन में भूपी चौधरी, अमित कुमार, आशु अरोड़ा, और मिली कौर का विशेष योगदान रहा। उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। शिविर के अंत में उन्होंने पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई। कृष्णा धाम गौशाला के इस पहल की ग्रामीणों ने प्रशंसा की और इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को बेहद लाभदायक बताया।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *