HTML tutorial
HTML tutorial

थराली में ठेकेदारों का धरना समाप्त

थराली में ठेकेदारों का धरना समाप्त

 चमोली। विभिन्न मांगों को लेकर थराली में पिछले 13 दिन से धरने पर बैठे ठेकेदारों की मांगें मानने के आश्वासन के बाद ठेकेदार संघ ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।
थराली सिंचाई खंड में नियमित अधिशासी अभियंता की नियुक्ति किए जाने एवं इस खंड में पिछले तीन वर्षों में किए गए अल्पकालिक निविदाओं, ई टेंडरों और इस खंड में संचालित वाहन के तेल सहित अन्य गतिविधियों की जांच की मांग पिछले 12 दिनों से सिंचाई परिसर थराली में चल रहा ठेकेदारों का धरना सिंचाई विभागीय के अधिकारियों और ठेकेदार संघ के बीच हुई वार्ता के पश्चात नियत समय पर मांगों को मानने के आश्वासन के बाद सोमवार को ठेकेदार संघ ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। वार्ता के दौरान संघ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह फर्स्वाण सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सुभाष चन्द्र और अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सहित ठेकेदार संघ के जुड़े कई ठेकेदार और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *