शिक्षा सचिव से की टिहरी में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग

शिक्षा सचिव से की टिहरी में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग

देहरादून। विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार से टिहरी के गौसारी लामारीधार में केन्द्रीय विघालय खोलने की मांग की। शनिवार को विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार से मुलाकात कर पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इस धरती ने वीर गब्ब्र सिंह तथा अमर शहीद श्रीदेव सुमन जैसे महापुरूषों को जन्म देने जैसा पुनीत कार्य किया। तथा पर्यावरणविद स्व. सुन्दरलाल बहुगुणा तथा अपने जीवनकाल में 50 लाख सेे अधिक वृक्षों का वृहद वन लगाने का कार्य भी इस धरती के बेटे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विशेश्वर दत्त सकलानी ने किया और अपना जीवन हमारे भविष्य की पीढियो की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दुर्भाग्यवश टिहरी राज्य की स्थिति स्वतंत्रता से पूर्व और उसके उपरान्त अत्यन्त दयनीय रही हैै और आज भी कोई गुणात्मक सकारात्मक अन्तर नहीं पडा है। उन्होेंने मांग की है कि टिहरी जनपद के गौसारी, विकासखण्ड जाखणीधार में एक केन्द्रीय विघालय की स्थापना हेतु आदेश निर्गत करें।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *