HTML tutorial
HTML tutorial

बच्चों संग मनाया गया हर घर तिरंगा

बच्चों संग मनाया गया हर घर तिरंगा

नैनीताल। केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, हर घर तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अल्मोड़ा जिले के बाढ़ेछीना विकास खंड के अंतर्गत ग्रामसभा ज्याड़ी के लीला मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री कैंची धाम के उपजिलाधिकारी वीसी पंत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस तिरंगे की शान में कोई कमी ना आने पाए, हर घर तिरंगे का यही पैगाम है।
कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने कहा कि स्कूल में पढ़ रही नन्हे बच्चों की पौध ही देश का भविष्य है. उन्हें पता चलना चाहिए कि देश का बंटवारा इस देश पर बहुत बड़ा दंश था जो हमारे पूर्वजों ने झेला। ग्राम सभा ज्याड़ी के प्रधान शंकर टम्टा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। केंद्रीय संचार ब्यूरो की तरफ से विभाजन विभीषिका पर एक लघु चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगे बांटे गए व सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान हुई देशभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता में आकांक्षा नेगी को प्रथम, श्रेयांशी को द्वितीय, तनिश नैनवाल  को तृतीय व पांच विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के कलाकारों शर्मिष्टा बिष्ट,आनंद बिष्ट, शोभा चारक और दीपा  जोशी ने देशभक्ति गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. कार्यक्रम का संयोजन भास्कर जोशी, ध्वनि व प्रकाश संयोजन भूपेंद्र जड़ौत व मंच संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के दीवान सिंह, प्रधानाचार्य ललित मोहन भट्ट, शिक्षक भावना, हर्षिता, चेतना, प्रियंका, ललित सहित स्कूली छात्र छात्रायें और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का आकर्षण हर घर तिरंगा सेल्फी बूथ रहा. जहां आकर लोगों ने सेल्फी ली।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *