HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड में तीन हादसों में चार लोगों की मौत, 9 घायल

उत्तराखण्ड में तीन हादसों में चार लोगों की मौत, 9 घायल

देहरादून। प्रदेश में हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लाक क्षेत्रांतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से उसमें सवार कोऑपरेटिव सचिव समेत एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। कुमांऊ मंडल के नैनीताल जनपद में पिकअप खाई में गिरने से छात्रा की मौत हो गई जबकि उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए।
चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लाक क्षेत्रांतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से उसमें सवार कोऑपरेटिव सचिव समेत एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। दुर्घटना के बाद से मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।
राजस्व उप निरीक्षक पिंगलापाखा संध्या रावत के अनुसार कोऑपरेटिव सचिव धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह, ग्राम मरड़ा लगा अंधखिल संगलाकोटी से अल्टो कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके साथ उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (52) पुत्र रघुवीर सिंह भी सवार थे।
गांव से लगभग दो सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकलवाया। मृतक धीरज सिंह पोखड़ा ब्लाक के साधन सहकारी समिति देवराड़ी देवी में सचिव थे।
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली .जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मोहम्मद सनुब पुत्र नजीर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव का निवासी था। सनुब पिछले करीब 3 साल से क्षेत्र की ही एक प्राइवेट कंपनी की गाड़ी का ड्राइवर था। बताया गया है कि सनुब का निकाह करीब 6 साल पहले मंगलौर के ग्राम गदरजुड्डा गांव में हुआ था। बुधवार देर शाम सनुब बाइक पर सवार होकर मंगलौर से झबरेड़ा जाने वाले मार्ग से अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे वह गदरजुड्डा गांव के पास पहुंचा, तो सामने की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसा होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पअस्पताल के चिकित्सकों ने 25 वर्षीय सनुब निवासी मुंडियाकी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बिजनौर निवासी अनुज गंभीर रूप से घायल बताया गया है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।  
नैनीताल में एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा एक छात्रा की मौत हो गयी वहीं सात लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व विभाग व स्थानीय लोगोें की मदद से घायलों व मृतका को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम भीमताल निवासी मनोज भटृ पिकअप में बिजली के पोल लेकर भीमताल से हरीशताल की ओर जा रहा था। वाहन में तीन कर्मचारी निखिल, देवेंद्र और भोला के अलावा मनोज का साथी अरुण भी सवार था। रास्ते में लूगड़ स्थित पनचक्की से गेहूं पिसवाकर लौट रही पटरानी निवासी नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त परगांई, पिंकी और चंदू भी चालक से लिफ्ट मांगकर वाहन में सवार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन लूगड़ से करीब 300 मीटर आगे पहुंचा ही था कि पटरानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर 150 फिट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में नीमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिंकी, नंदू के अलावा चालक मनोज भटृ, अरुण, कर्मचारी निखिल, देवेंद्र और भोला घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नीमा हल्द्वानी के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। इधर ऊर्जा निगम की एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि वाहन विभाग का नहीं है बल्कि विभाग में काम करने वाले ठेकेदार का था, जो बिजली के पोल लेकर जा रहा था। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *