पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी ने अपने जन्मदिन पर बनाया जलकुंड

पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी ने अपने जन्मदिन पर बनाया जलकुंड

देहरादून। हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे कल के लिए जल अभियान के अंतर्गत आज अपने जन्मदिन पर पद्म भूषण डा अनिल प्रकाश जोशी ने जल कुंड बना कर मुहिम आगे बढ़ाया। अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर को जल संरक्षण से जोड़ने की यह मुहिम अपने आप में यूनिक है। सभी लोगों को अपने अपने हिस्से का पानी बचाने का संकल्प अपने जन्मदिन पर लेना चाहिए।
कल के लिए जल अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि वर्ष 2022 से जल संरक्षण की मुहिम से आम एवं खास लोगांे को  भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए लोगों को जन्मदिन एवं प्रियजनों की याद में जल कुंड बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान से धीरे धीरे लोग जुड़ रहे है। अभियान के अंतर्गत अभी तक 5 हजार से अधिक जल कुंड बनाए जा चुके है। इस अवसर पर विनोद खाती, डॉ हिमानी पुरोहित, दिनेश, डॉ किरण नेगी, अनु कुकरेती, मालती आदि मौजूद रहे।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *