HTML tutorial
HTML tutorial

रोपवे निर्माण से केदारघाटी में रोजगार के द्वार खुलेंगेः आशा नौटियाल

रोपवे निर्माण से केदारघाटी में रोजगार के द्वार खुलेंगेः आशा नौटियाल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंज़ूरी मिलने से केदारघाटी में खुशी की लहर है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से रोपपे प्रोजेक्ट को लेकर जनता इंतजार कर रही थी। यह इंतजार अब खत्म हो गया है। इस योजना के पूरा होने के बाद तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा।
केदारनाथ विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रोपवे के निर्माण से व्यापार से जुड़े लोगों को मिल सकेगा और स्थानीय लोेगों के लिए रोजगार के बहुत सारे रास्ते भी खुलेंगे। विधायक ने कहा कि केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) तक रोपवे को मंजूरी दी है। परियोजना का डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और स्थानांतरण (डीबीएफओटी) मोड पर 4,081.28 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत पर विकसित किया जाएगा। रोपवे निर्माण के बाद 1,800 यात्री प्रति घंटे प्रति (पीपीएचपीडी) होगी, जो प्रतिदिन 18 से 20 हजार यात्रियों को ले जाएगी।
कहा कि यह रोपवे परियोजना केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए वरदान होगी। यह पर्यावरण-अनुकूल, आरामदायक और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और एक दिशा में यात्रा का समय लगभग 8 से 9 घंटे से घटकर लगभग 36 मिनट कर देगी। रोपवे परियोजना निर्माण और संचालन के साथ-साथ आतिथ्य, यात्रा, खाद्य और पेय पदार्थ (एफ एंड बी) और पर्यटन जैसे संबद्ध पर्यटन उद्योगों में पूरे वर्ष रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराएगी। रोपवे परियोजना का विकास संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, पहाड़ी क्षेत्रों में लास्ट मील कनेक्टिविटी को बढ़ाने और तेजी से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान में केदारनाथ मंदिर तक की यात्रा गौरीकुंड से 18 किमी की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई है और इस चुनौती को लेकर घोड़ा-खच्चर, पालकी और हेलीकॉप्टर का सहारा लिया जाता है। प्रस्तावित रोपवे की योजना मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करने और सोनप्रयाग तथा केदारनाथ के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए यह रोपवे बनेगा। रोपवे निर्माण से श्रद्धालुओं को आवाजाही में सुगमता होगी। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार यात्रा को सुव्यवस्थित,सरल एवं सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद किया।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *