HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस स्टेशन इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का हंगामा

पुलिस स्टेशन इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का हंगामा

नैनीताल। जिले के हल्दूचैड़ पुलिस स्टेशन इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्र संघ नेताओं ने देर रात जमकर हंगामा किया। पुलिस स्टेशन इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र संघ के नेता पुलिस स्टेशन के सामने ही धरने बैठ गए। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। लेकिन छात्र संघ के लोगों ने कहा कि यदि पुलिस स्टेशन इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि देर रात कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर निवर्तमान छात्रसंघ सचिव महेश बिष्ट व छात्रसंघ सचिव खजान चंद्र आर्य गाड़ी से हरे कृष्णा गोधाम मंदिर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान हल्दूचैड़ पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने उनके साथ मारपीट व गाली गलौज की। जिससे गुस्साये छात्रसंघ पदाधिकारी बाजार के मुख्य चैराहे पर धरने पर बैठ गए। छात्रसंघ सचिव महेश बिष्ट ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ गौधाम दर्शन के लिए जा रहे थे, इस दौरान हल्दूचैड़ पुलिस अपनी सरकारी गाड़ी में वहां पहुंची और गाली गलौज करते हुए छात्रसंघ नेताओं पर लाठी चलाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा छात्र नेताओं को लाठी से मारने और गाली गलौज की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और छात्र नेता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा। हंगामा बढ़ता देख लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल भी मौके पर पहुंचे और छात्र नेताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन छात्र नेता पुलिस स्टेशन इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। धरना देर रात तक जारी रहा। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नही होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *