राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र अत्यावश्यक है और लोकतंत्र की मजबूती का आधार हमारे मतदाता हैं। राज्यपाल ने कहा कि मतदान करना केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। मतदान के माध्यम से नागरिक न केवल निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं, बल्कि देश के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाते हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि लोकतंत्र की सफलता तभी संभव है जब हर नागरिक मतदान के महत्व को समझे और इसमें सक्रिय रूप से भाग लें। देश की प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि सभी लोग मिलकर अपने संवैधानिक अधिकार का स्वेच्छा से उपयोग करें।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *