HTML tutorial
HTML tutorial

अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी

अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करके हुए उनको नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अखिल गढ़वाल की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने  में अखिल गढ़वाल सभा सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सभा साहित्य, बोली, भाषा और स्थानीय परंपरा के संरक्षण  में लगातार कार्य कर रही है तथा कौथिग (मेले) के आयोजन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच देने का भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अखिल गढ़वाल सभा को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर अखिल गढ़वाल सभा ने मुख्यमंत्री को गढ़वाली-हिंदी-अंग्रेजी डिक्शनरी बृहत त्रिभाषीय शब्दकोश भेंट की। इस दौरान अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, महासचिव गजेंद्र भंडारी सहित सभा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *