मंगलौर की जनता ने भाजपा को विजय बनाने का मन बना लियाः मंत्री जोशी

मंगलौर की जनता ने भाजपा को विजय बनाने का मन बना लियाः मंत्री जोशी

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मंगलौर विधानसभा के लिब्बारेड़ी ओर नारसन खुर्द में उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग कर उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 10 जुलाई को मतदान दिवस के दिन भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के पक्ष में मतदान की अपील की।
       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम हो रहे हैं वह अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी हेतु 33ः आरक्षण लागू किया। अब देश महिला विकास से  महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में बढ़ रहा है। मंत्री ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा स्वयं सहायता समूहों की मदद से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा
समूहों के माध्यम से माता बहनों को धामी सरकार मजबूत करने का काम कर रही है।
    मंत्री ने कहा आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक 1.50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनसभा में यहां उपस्थित मातृशक्ति की ऊर्जा व उत्साह से स्पष्ट है कि मंगलौर की माताओं और बहनों ने भाजपा को विजय बनाने का मन बना लिया है। इस दौरान समूह की माहिओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने का भी उपस्थित लोगों से आव्हान किया। इस अवसर पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, अशोक चैधरी, आदित्य बृजवाल,  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चैहान, शक्ति केंद्र संयोजक सचिन चैधरी, पार्षद नवनीत शर्मा, विनीत गौयल, सतीश सैनी, रोमा सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *