HTML tutorial
HTML tutorial

जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चम्पावत। जेल से फरार हो गये दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व कारतूस भी बरामद हुए है। जानकारी के अनुसार बीती 27 अगस्त को चल्थी, कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत आरोपी शंकर लाल  पुत्र विपत लाल , निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना सिसैया, नगर पालिका बेटकोट, महेंद्र नगर, जिला कंचनपुर नेपाल द्वारा एक महिला के साथ बलात्कार करने के सम्बन्ध में उक्त आरोपी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत मे मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया  उसे न्यायीक हिरासत में  बन्दीगृह लोहाघाट भेजा गया था, जो कि दिनांक 12 अगस्त को न्यायीक बन्दीगृह, लोहाघाट से भाग गया था। जिस सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी थी। फरार चल रहे इस आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम को बीती शाम सूचना मिली कि उक्त फरार आरोपी शंकरलाल रीठासाहिब क्षेत्र के बिनवाल गांव जंगल क्षेत्र में छुपा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुची तो जंगल क्षेत्र में उक्त आरोपी के दिखायी देने पर पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। जिस पर आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गयी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा स्वयं के बचाव करते हुए आरोपी के खिलाफ जवाबी फायरिंग की गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने के दौरान गिरने से आरोपी को कुछ चोटे आई हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को बिनवाल गाऊं के जंगल छेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किये गये है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *