HTML tutorial
HTML tutorial

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रही एक महिला सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रही एक महिला सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रही एक महिला सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी गैंग बनाकर नशे के कारोबार को अंजाम दिया करते थे।
जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर पर दर्ज मुकदमें में लगातार फरार चल रहे आरोपी जो गिरोह बनाकर स्मैकध्चरस के अपराधों में लिप्त होकर भौतिक व आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं, जिनके नाम अभिषेक पुत्र राजवीर निवासी ग्राम चांदपुर स्याहू थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार, महिला आरोपी निवासी उपरोक्त और रईस पुत्र सईद निवासी लादपुर थाना लक्सर हरिद्वार को बीती शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Manage

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *